ड्रग्स केस में आया अनन्या पांडे का नाम, ऐक्ट्रेस के सपॉर्ट में आए ईशान खट्टर
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे के ड्रग्स केस () में गिरफ्तार होने के बाद चंकी पांडे (Chunky Pandey) की बेटी () पर भी एनसीबी ने शिकंजा कसा है। आर्यन खान के साथ अनन्या पांडे की ड्रग्स चैट मिलने के बाद एनसीबी दो बार बुलाकर उनसे पूछताछ कर चुकी है। वहीं, () अपनी कथित गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे की इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। 'इंडिया टुडे' के अनुसार, ईशान खट्टर अपनी कथित गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे के साथ लगातार संपर्क में हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके परिवार में सब ठीक चल रहा है। ईशान खट्टर को हाल ही में अनन्या पांडे के घर के बाहर देखा गया था। एक सोर्स ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं और अपने रिलेशनशिप को मजबूत कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशिनशिप को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन ये बात पूरी इंडस्ट्री जानती है। अनन्या पांडे का नाम ड्रग्स केस में नाम आने के बाद 23 अक्टूबर को ईशान खट्टर मुंबई के बाद्रा में फ्लॉवर शॉप से बुके खरीदते नजर आए थे। इसके बाद ईशान खट्टर की गाड़ी अनन्या पांडे के घर के बाहर खड़ी दिखी थी। बताया जा रहा है कि ईशान खट्टर घर पर अनन्या पांडे से मिलने गए थे। गौरतलब है कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने फिल्म 'खाली पीली' में एक साथ नजर आ चुके हैं। बताते चलें कि अनन्या पांडे को 25 अक्टूबर को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत काम के कारण एनसीबी से पूछताछ दूसरी डेट में शेड्यूल करने की रिक्वेस्ट की थी। इससे पहले आर्यन खान के साथ अनन्या पांडे के साथ उनकी ड्रग्स चैट के बारे में पूछताछ की गई थी। आर्यन खान ने ड्रग्स का इस्तेमाल करने या आर्यन खान का ड्रग्स खरीदने में मदद करने के आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल आर्यन खान मुंबई आर्थर रोड जेल में बंद है। उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pAdI05
Comments
Post a Comment