शाहरुख खान के साथ काम करने से इनकार कर चुकी हैं कंगना रनौत समेत ये 5 हिरोइन

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ आखिर कौन काम नहीं करना चाहेगा। कई ऐक्ट्रेस आज भी शाहरुख के साथ काम करने की चाहत रखती हैं। हालांकि कुछ ऐक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने शाहरुख के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। इस लिस्ट में ज्यादातर नाम काफी मशहूर और सफल ऐक्ट्रेसेस के हैं। आइए, जानते हैं कि किस-किस ऐक्ट्रेस ने शाहरुख के ऑपोजिट रोल को कर दिया था इनकार।

सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ कौन काम नहीं करना चाहता है? कम ही लोगों को पता है कि कई हिरोइनों ने शाहरुख खान के ऑपोजिट रोल्स को ठुकरा दिया है। इन हिरोइनों में कंगना रनौत भी शामिल हैं।

शाहरुख खान के साथ काम करने से इनकार कर चुकी हैं कंगना रनौत समेत ये 5 हिरोइन

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ आखिर कौन काम नहीं करना चाहेगा। कई ऐक्ट्रेस आज भी शाहरुख के साथ काम करने की चाहत रखती हैं। हालांकि कुछ ऐक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने शाहरुख के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। इस लिस्ट में ज्यादातर नाम काफी मशहूर और सफल ऐक्ट्रेसेस के हैं। आइए, जानते हैं कि किस-किस ऐक्ट्रेस ने शाहरुख के ऑपोजिट रोल को कर दिया था इनकार।

नयनतारा ने छोड़ दी शाहरुख की फिल्म
नयनतारा ने छोड़ दी शाहरुख की फिल्म

पिछले दिनों से खबर थी कि शाहरुख खान साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ एक बड़ी फिल्म में काम कर रहे हैं। बताया जा रहा था कि इसमें शाहरुख के ऑपोजिट लीड रोल में ऐक्ट्रेस नयनतारा को लिया जाना था। हालांकि अब खबर आ रही है कि नयनतारा ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि नयनतारा ने इसके लिए डेट्स की कमी का हवाला दिया है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद वैसे भी इस फिल्म की शूटिंग लटक गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

सामंथा ने भी छोड़ दी थी शाहरुख की फिल्म
सामंथा ने भी छोड़ दी थी शाहरुख की फिल्म

तेलुगू सुपरस्टार सामंथा की फैन फॉलोइंग नॉर्थ में भी अच्छी-खासी है। खबर है कि एटली ने सामंथा को भी शाहरुख के ऑपोजिट अपनी फिल्म में लीड रोल ऑफर किया था। हालांकि सामंथा ने भी इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। सामंथा ने इस फिल्म को नहीं किए जाने के लिए निजी कारणों का हवाला दिया था।

शाहरुख की फैन हैं कंगना, फिर भी ठुकरा दी फिल्म
शाहरुख की फैन हैं कंगना, फिर भी ठुकरा दी फिल्म

बॉलिवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। कहा जाता है कि आनंद एल राय ने कंगना को शाहरुख के ऑपोजिट फिल्म 'जीरो' में रोल ऑफर किया था। हालांकि कंगना ने इस रोल का ऑफर ठुकरा दिया था। कंगना का मानना था कि उनका यह किरदार उतना सॉलिड नहीं था जितने उनकी पिछली फिल्मों के थे। कंगना ने आनंद एल राय के साथ 'तनु वेड्स मनु' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।

श्रीदेवी ने भी कर दिया था शाहरुख के साथ काम करने से इनकार
श्रीदेवी ने भी कर दिया था शाहरुख के साथ काम करने से इनकार

बॉलिवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी भी एक बार शाहरुख की फिल्म को करने से मना कर चुकी हैं। यश चोपड़ा ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'डर' पहले श्रीदेवी को ऑफर की थी। श्रीदेवी ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद फिल्म में जूही चावला को लिया गया। इस फिल्म में शाहरुख के निगेटिव रोल की आज भी तारीफ की जाती है।

करिश्मा ने ठुकरा दी थी शाहरुख की यह सुपरहिट फिल्म
करिश्मा ने ठुकरा दी थी शाहरुख की यह सुपरहिट फिल्म

शाहरुख खान और करिश्मा कपूर ने साथ में 'दिल तो पागल है' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड भी मिला था। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि करण जौहर ने करिश्मा को 'कुछ कुछ होता है' ऑफर की थी। करिश्मा ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। वैसे केवल करिश्मा ही नहीं, इस फिल्म के लिए ट्विंकल खन्ना, उर्मिला मातोंडकर, रवीना टंडन और तब्बू जैसी हिरोइनों ने भी मना कर दिया था।

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pGSlKp

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार