KBC13: राजकुमार राव ने किया खुलासा, अमिताभ की फिल्म में 3 सेकेंड के रोल से किया था डेब्यू
बॉलिवुड के शहंशाह मेगास्टार () आजकल अपने टीवी गेम शो '' () के कारण चर्चा में हैं। इस सीजन में बिग बी के इस गेम शो में कई सिलेब्रिटीज मेहमान के तौर पर शामिल हो चुके हैं। इस हफ्ते इसमें और () नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें राजकुमार राव () ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। राजकुमार ने बताया है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म में केवल 3 सेकंड के रोल से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। 'कौन बनेगा करोड़पति' के शानदार शुक्रवार वाले एपिसोड में इस हफ्ते राजकुमार राव और कृति सैनन दिखेंगे। इसके प्रोमो में अमिताभ बच्चन शानदार तरीके से राजकुमार और कृति को इंट्रोड्यूस करते हैं। इसके बाद राजकुमार राव आकर अमिताभ बच्चन से साथ में 5 सेकेंड के लिए पोज देने को कहते हैं। इसके बाद राजकुमार राव ने बताया कि उन्होंने पहली बार अमिताभ बच्चन की 2010 में आई फिल्म 'रण' में एक 3 सेकेंड का रोल किया था। देखें, पूरा वीडियो: बता दें कि फिल्म 'रण' में राजकुमार राव ने एक न्यूज रीडर का रोल निभाया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक न्यूज चैनल के सीईओ हर्षवर्धन मलिक का किरदार निभाया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव और कृति सैनन जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'हम दो हमारे दो' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 29 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसमें परेश रावल और रत्ना पाठक शाह भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आने वाले हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nPqkOv
Comments
Post a Comment