रितिक की एक्स वाइफ सुज़ैन ने अर्सलान गोनी संग मनाया बर्थडे, कहा- मेरे सबकुछ के लिए शुक्रिया
रितिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुज़ैन खान (Sussanne Khan) ने मंगलवार को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इंडस्ट्री के फ्रेंड्स और फैन्स से उन्हें उनके जन्मदिन पर खूब जमकर बधाइयां मिलीं। सुज़ैन ने अपना बर्थडे अपने अपनों के साथ मिलकर सेलिब्रिट किया, जिसका वीडियो इस वक्त खूब वायरल है। दरअसल इस वीडियो में सुज़ैन के कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी (Arslan Goni) भी नजर आ रहे हैं, जो टीवी ऐक्टर अली गोनी के भाई हैं। अर्सलान ने इंस्टाग्राम पर सुज़ैन के लिए एक पोस्ट भी किया है, जो उनके रिश्ते की ओर इशारा कर रहा। इस वीडियो के बाद से एक बार अर्सलान और सुजैन के अफेयर को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। हालांकि, अर्सलान ने सुजैन के लिए सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया है, जिसपर उन्होंने जवाब भी दिया है। पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर सुजैन खान के बर्थडे का यह वीडियो अनुष्का रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में अर्सलान सुज़ैन खान के पास ही खड़े नजर आ रहे हैं और उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। सुज़ैन केक कटिंग के समय अर्सलान का हाथ पकड़ी दिख रही हैं और उन्हें आगे आने को कहती दिख रही हैं। इससे पहले अर्सलान ने सोशल मीडिया पर सुज़ैन को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्सलान ने प्यार भरा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'हैपी हैपी बर्थडे डार्लिंग, मैं विश करता हूं कि तुम्हारा यह साल शानदार रहे और जिंदगी भी। अपनी लाइफ में मैं सबसे बेस्ट दिल से मिला और ये शानदार फोटो है। तुम जो चाहो ऊपरवाला वो सबकुछ तुम्हें दे। ढेर सारा प्यार।' इस पोस्ट पर इतना ही लाजवाब रिप्लाई सुज़ैन ने भी दिया है। उन्होंने लिखा है- थैंक यू, थैक यू, थैंक यू, मेरे सबकुछ के लिए थैंक यू।' बता दें कि सुज़ैन खान और रितिक रोशन की शादी साल 2000 में हुई थी और 2014 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। दोनों को दो बेटे रिदान और रेहान हैं। सुज़ैन और रितिक भले अलग हो गए हों, लेकिन दोनों बच्चों की वजह से अक्सर साथ नजर आते हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी वह बच्चों के साथ रितिक के घर में रही थीं। इसके अलावा किसी भी फैमिली इवेंट में बच्चों के साथ नजर आते हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mglKJg
Comments
Post a Comment