जमानत के बाद आर्यन खान का वादा, कुछ कैदियों की करेंगे आर्थिक और कानूनी मदद

ड्रग्स केस में फंसे सुपरस्टार के बेटे शनिवार 30 अक्टूबर 2021 को 28 दिनों बाद जेल से जमानत पर रिहा हो सकते हैं। आर्यन को गुरुवार शाम बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। शनिवार को जमानत के कागजात जेल अधिकारियों के पास पहुंचने के बाद आर्यन को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। वैसे ऐसा नहीं है कि आर्यन को जेल में रहते हुए कोई सबक नहीं मिला है। खबर है कि जेल में रहने के दौरान आर्यन ने जेल में बंद कुछ कैदियों की मदद करने का फैसला लिया है। कुछ रिपोर्ट्स में जेल अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि अपनी जमानत की खबर सुनने के बाद आर्यन खान काफी खुश हो गए थे। उन्होंने अपनी देखभाल के लिए जेल के स्टाफ को शुक्रिया भी कहा है। इसके बाद आर्यन ने वादा किया है कि वह जेल में बंद कुछ कैदियों के परिवारों की आर्थिक मदद पहुंचाएंगे। इसके अलावा उन्होंने इन कैदियों को कानूनी मदद देने का भी वादा किया है। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक छापेमारी के दौरान 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप से आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनसीबी ने आर्यन पर ड्रग्स के इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है। आर्यन के साथ गिरफ्तार किए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिल गई है। अरबाज अभी आर्यन के साथ ही आर्थर रोड जेल में बंद हैं जबकि मुनमुन धमेचा भायखला के महिला कारावास में बंद हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZIOrGf

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार