रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर आया अंकल रणधीर कपूर का रिऐक्शन, बोले- मुझे कुछ नहीं पता
पिछले काफी समय से बॉलिवुड ऐक्टर () और () की शादी की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है कि दोनों की शादी कब होने जा रही है। अब हाल में खबरें आ रही हैं कि यह कपल दिसंबर के महीने में शादी कर सकता है। इस मुद्दे पर रणबीर और आलिया की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है मगर अब रणबीर के अंकल () ने इन खबरों पर रिऐक्शन दिया है। रणधीर कपूर ने रणबीर और आलिया की शादी की खबरों पर कहा है कि उन्होंने इन दोनों की शादी के बारे में कुछ भी नहीं सुना है। 'पिंकविला' से बात करते हुए रणधीर ने कहा, 'मुझे नहीं मालूम और न ही मैंने ऐसी कोई खबर सुनी है। किसी न किसी दिन तो रणबीर की शादी होगी ही लेकिन मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।' आलिया की मां ने भी कहा है कि वह भी अपनी बेटी और रणबीर का शादी की खबर सुनना चाहती हैं लेकिन उन्हें नहीं पता है कि यह कब होगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी शायद आलिया और रणबीर की शादी में वक्त है। यह कब होगी इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वैसे बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर कह चुके हैं कि वह 2020 में ही आलिया से शादी कर लेते मगर कोरोना वायरस के चलते उन्होंने शादी नहीं की थी। अब देखते हैं कि इस साल के अंत तक भी रणबीर और आलिया की शादी हो पाती है या नहीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर पहली बार साथ में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार नजर आने वाले हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pJJuaW
Comments
Post a Comment