टीवी ऐक्ट्रेस काम्या पंजाबी कांग्रेस में हुईं शामिल, राजनीति में आकर करना चाहती हैं ये काम
टीवी ऐक्ट्रेस (Kamya Panjabi) ने बुधवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सपरा और युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल () हुईं। कार्यक्रम के बाद प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मुद्दों पर चर्चा की गई। हमारे सहयोगी ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2021 में टीवी शो 'शक्ति: अस्तिस्व के अहसास की' खत्म हो जाने के बाद उन्होंने इस बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया था। काम्या पंजाबी ने कहा कि राजनीति में आने के बाद वह ऐक्टिंग नहीं छोड़ेंगी। ऐक्टिंग उनका पहला प्यार है। उन्होंने कहा कि वह ऐक्टिंग और राजनीति के बीच बैलेंस बनाकर काम करेंगी। काम्या पंजाबी ने कहा, 'बिग बॉस 13 में मैं तहसीन पूनावाला से मिली थी और उन्हें मेरी राजनीति में आने की इच्छा के बारे में पता चला। उन्हें लगा कि मुझमे काबिलियत है और उन्होंने मुझे गाइड किया। मैं देश सेवा करना चाहती हूं और उन मुद्दों पर काम करना चाहती हूं, जिनके लिए मैं सोचती हूं। इसके अलावा मैं महिला सशक्तिकरण पर फोकस करना चाहती हूं। उन महिलाओं के लिए भी काम करना चाहती हूं जो घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं। बीते सालों में मैंने भी घरेलू हिंसा सही और राजनीति में आने का विचार शायद उसी की उपज है। मुझे पावर का लालच नहीं है। मैं बस काम करना चाहती हूं।' काम्या पंजाबी ने साल 2001 में अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दो दशक से भी लंबे करियर में काम्या पंजाबी ने 'कहता है दिल', 'क्यूं होता है प्यार', 'पिया का घर', 'अस्तित्व: एक प्रेम कहानी', 'वो रहने वाली महलों की', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'अंबर धरा' और 'बेइंतेहा' जैसे कई टीवी शोज किए। काम्या 'बिग बॉस' के अलावा कई और रियलिटी शोज में भी नजर आईं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZwpnSI
Comments
Post a Comment