आर्यन की रिहाई के बाद सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने जाएंगे शाहरुख खान?

पिछले एक महीने से काफी परेशान रहे हैं। उनके बेटे ड्रग्स केस में फंसे हुए थे और आर्थर रोड जेल में बंद थे। अब 30 अक्टूबर को आर्यन जमानत पर रिहा होकर घर लौट आए हैं। कहा जा रहा है कि आर्यन के वापस आने के बाद शाहरुख मुंबई के मशहूर में दर्शन करने जा सकते हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान जल्द ही प्रभादेवी के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने जा सकते हैं। शाहरुख खान गणपति पूजा में विश्वास रखते हैं और हर साल गणेश उत्सव के दौरान अपने घर मन्नत में धूमधाम से गणपति की स्थापना करते हैं। शाहरुख ने गणपति की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। बता दें कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख ने अपने सारे काम टाल दिए थे। उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग भी रोक दी है। आर्यन को 2 अक्टूबर के दिन मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर एनसीबी की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी का आरोप है कि आर्यन खान ड्रग्स के इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त में शामिल हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3msmgnK

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार