TKSS: राजकुमार राव ने फैमिली प्लानिंग पर की कपिल शर्मा की खिंचाई, यूं की बोलती बंद
कपिल शर्मा () के हाल ही उस वक्त होश उड़ गए जब राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की खिंचाई करने के चक्कर में उनकी ही खिंचाई हो गई। कपिल मुंह ताकते रह गए और उनसे जवाब देते न बना। दरअसल राजकुमार राव 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharmमें अपनी आने वाली फिल्म 'हम दो हमारे दो' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। साथ में ऐक्ट्रेस कृति सैनन () भी थीं। फिल्म का नाम सुनकर कपिल ने राजकुमार राव और कृति की खिंचाई करने की कोशिश की। कपिल ने राजकुमार राव से कहा, 'हम दो हमारे दो, कहीं आपने ये फिल्म मेरी लाइफ से इंस्पायर होके तो नहीं बनाई?' कपिल का इशारा वाइफ गिन्नी और दो बच्चों की तरफ था। कपिल के मुंह से ऐसी बात सुनकर राजकुमार राव ने जो जवाब दिया, उसने कमीडियन की बोलती बंद कर दी। इस एपिसोड को इस वीकेंड टेलिकास्ट किया जाएगा, जिसका मेकर्स ने प्रोमो भी रिलीज किया है। प्रोमो में राजकुमार राव कहते हैं, 'आपकी लाइफ का क्या भरोसा। अगले साल 'हम दो हमारे तीन हो जाएं', फिर उससे अगले साल 'हम दो हमारे चार हो जाएं।' यह सुनकर जहां सभी की हंसी छूट जाती है, कपिल मुंह ताकते रह जाते हैं। बता दें कि 'हम दो हमारे दो' इस शुक्रवार यानी 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में कृति और राजकुमार राव के अलावा रत्ना पाठक शाह, परेश रावल, अपारशक्ति खुराना और सानंद वर्मा भी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BjeZe6
Comments
Post a Comment