सुपरस्टार पुनीत राजकुमार हार्ट अटैक के बाद आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर ऐक्टर पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar heart attack) को हार्ट अटैक आने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar in ICU) को शुक्रवार (29 अक्टूबर) को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल ले जाया गया। वह फिलहाल आईसीयू में हैं। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और तुरंत ही इलाज शुरू कर दिया गया है। पुनीत राजकुमार के आईसीयू में भर्ती होने की खबर सुनते ही फैन्स को झटका लगा है। वो ऐक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर रिऐक्ट कर रहे हैं। वहीं पुनीत राजकुमार का इलाज कर रहे डॉक्टर रंगनाथ नायक ने एएनआई से कहा, 'पुनीत राजकुमार को शुक्रवार सुबह 11:30 बजे छाती में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर है। अभी कुछ कह नहीं सकते। सुबह जब उन्हें लाया गया था तो हालत बहुत खराब थी।' बता दें कि पुनीत राजकुमार मशहूर ऐक्टर राजकुमार के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1985 में उन्होंने फिल्म 'Bettada Hoovu' के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नैशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mnJnzB

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार