कौन थे 'पावर स्टार' पुनीत राजकुमार, जिनके लिए थम नहीं रहा आंसुओं का सैलाब

कन्‍नड़ फिल्‍मों के सुपरस्‍टार अब हमारे बीच नहीं हैं। शुक्रवार को हार्ट अटैक ने 'पावर स्‍टार' पुनीत की जान ले ली। महज 46 साल की उम्र में वह दुनिया से रुखसत हो गए हैं। फैंस के आंसू थम नहीं रहे हैं। सुबह 11 बजे जैसे ही खबर आई कि पुनीत को हार्ट अटैक के बाद नाजुक हालात में बेंगलुरु के अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, वहां चाहने वालों का हुजूम उतर आया। हर आंख में आंसू, हर दिल बेकाबू। हर किसी ने यही दुआ की कि उनका चहेता सितारा लौट आए, उसकी चमक पर्दे पर बनी रहे। डॉक्‍टरों ने कहा कि पुनीत ICU में हैं, कोश‍िश जारी है। चाहने वालों को दो पल के लिए लगा कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन अफसोस कि आंखों में बसे आंसुओं के सैलाब को बहना पड़ा। दर्द से कलेजा फट गया। पुनीत राजकुमार का निधन हो गया। पुनीत को उनके चाहने वाले प्‍यार से 'अप्‍पू' बुलाते थे। यह नाम उन्‍हें 2002 में बतौर लीड ऐक्‍टर पहली फिल्‍म 'अप्‍पू' से मिला था। पुनीत एक ऐक्‍टर, सिंगर, टीवी प्रजेंटर तो थे ही, साथ में एक ऐसे इंसान थे, जिनकी सादगी और विनम्रता ने हर किसी का दिल जीता था। यही कारण है कि उन्‍हें 'सैंडलवुड का जेंटलमैन' भी कहा जाता था। चेन्‍नई में 17 मार्च 1975 को पैदा हुए पुनीत का नाम लोहित राजकुमार था। वह अपने माता-पिता की पांचवी और सबसे छोटी संतान थे। बचपन में ही पुनीत अपने परिवार के साथ मैसूर में आ गए थे। पुनीत के बड़े भाई शिवा राजकुमार भी पॉप्युलर ऐक्टर हैं। पुनीत ने अपना ऐक्टिंग करियर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर केवल 6 महीने की उम्र में शुरू कर लिया था। लीड ऐक्टर के तौर पर उन्होंने 2002 में डेब्यू किया। पुनीत राजकुमार की पॉप्युलर फिल्मों की बात करें तो इनमें अप्पू, अभि, मौर्या, आकाश, नम्मा बसवा, अजय, अरसू, मिलाना, बिंदास, राज- द शो मैन, राम, पावर, अन्ना बॉन्ड, राजकुमारा, अंजनि पुत्र, मायाबाजार 2016 जैसी मशहूर फिल्में शामिल हैं। पुनीत अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ 2 बेटियां छोड़ गए हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3GBSa9w

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार